फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्टेडियम में आज से शुरू होंगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वर्ष 2025-26 के लिए जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 से 16 मार्च तक रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें हर दिन अलग अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिवसीय खेल मुकाबले प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शुरू होंगे। पहले दिन 14 मार्च को जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स (बालक/बालिका), वालीबाल (बालक/बालिका) और कबड्डी (बालक/बालिका) वर्ग में खेल आयोजित किए जाएंगे। 15 मार्च को जूनियर हॉकी (बालक), हैण्डबाल (बालक/बालिका) और बास्केटबाल (बालक/बालिका) के मुकाबले आयोजित होंगे। वहीं 16 मार्च को जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल (बालक), बैडमिंटन (बालक/बालिका) और कुश्ती (बालक/बालिका) के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसमें खेल विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।


स्टेडियम में 14 से 16 मार्च तक लगातार तीन दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिले के सभी स्कूलों प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि वे अपने स्कूल व कॉलेज की टीमों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अनुराग श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें