फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलविदा के मौके पर ईदगाह में अदा हुई जुम्मे की नमाज, देश की तरक्की और अमन के लिए मांगी गई दुआ

विज्ञापन
म​स्जिदों में अदा की गई जुमे की नमाज।
विज्ञापन
तरकुलवा। रमजान महीने के आखिरी जुमे अलविदा के मौके पर थाना क्षेत्र के दुबे टोला जमा मस्जिद समेत विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

आखिरी जुमे अलविदा की नमाज अदा करने के लिए दुबे टोला टोला जमा मस्जिद के साथ ही नारायणपुर, कंचनपुर, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, रामपुर खास, बरईपट्टी, सीतापट्टी, बाबूपट्टी, कौलाचक, महुआपाटन, हरैया, पहाड़पुर, सिसवा, बंजरिया, पोखरभिंडा, शेखपुरा आदि गांवों के मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर डॉ. इस्लाम, सद्दाम हुसेन, सरफराज अहमद, आशिक अंसारी, सलाउद्दीन अहमद, मुहम्मद हासिल, छोटू, लियाकत अली आदि मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मयफोर्स भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें