फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काउंसिलिंग से सुलझे आठ परिवारों के विवाद, साथ रहने को हुए राजी

Mon, 22 Jun 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर में शनिवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की काउंसिलिंग कर आठ बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट किया गया। आपसी मनमुटाव और पारिवारिक विवादों को बातचीत के माध्यम से दूर कर दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महिला थापा भाग्यवती पांडेय और उनकी टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। काउंसिलिंग के दौरान दंपतियों को वैवाहिक जीवन में संवाद, आपसी विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके बाद सभी पक्षों ने आपसी सहमति से मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।
महिला थाना की काउंसिलिंग टीम में महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला हेड कांस्टेबल रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी शिखा खरवार तथा महिला आरक्षी शिवानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें