फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्दी' का रौब!: दिव्यांग युवक को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

पुलिस कर्मियों द्वारा दिव्यांग युवक को पिटाई करते हुए वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
दिव्यांग को पीटते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक दिव्यांग को पीटते नजर आए रहे हैं। मामले को एसपी ने संज्ञान में लेते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर शुक्रवार की शाम डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगजऊंवा निवासी सद्दाम जो टेंपो चालक है। वह नशे की हालत में बैदौला चौराहे पर एक ठेला वाले से मारपीट और विवाद कर रहा था। तभी वहां पहुंचे एक बुजुर्ग होमगार्ड ने मामले में हस्तक्षेप कर मामला शांत करने लगे। जिस पर वह उनसे उलझ गया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

यह देखकर वहां पर सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने बुझाने लगे। विवाद बढ़ने पर पुलिस कर्मियों ने उस पर बल प्रयोग किया। इस पूरे प्रकरण को किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप पर वायरल कर दिया, जो आज दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि दिव्यांग युवक सद्दाम टेंपो चालक है जो शुक्रवार की शाम को नशे की हालत में ठेले वाले से मारपीट कर रहा था। जिसको शांत करने के दौरान आरोपी युवक ने होमगार्ड के जवान को भी थप्पड़ मारा। जिसपर पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया है।

पुलिस कर्मियों द्वारा दिव्यांग युवक को पिटाई करते हुए वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुजीत कुमार राय, सीओ डुमरियागंज
विज्ञापन

डुमरियागंज में दिव्यांग के पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल गोपाल का निलंबित कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड की जांच करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। -अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें