डीआईजी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। डीआईजी जेल गोरखपुर आरके सिंह ने सोमवार की दोपहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। मेस देखने के साथ ही उन्होंने कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सफाई व्यवस्था सही मिलने पर जेल प्रशासन की प्रशंसा की। डीआईजी जेल आरके सिंह सबसे पहले बैरक में पहुंचे। वहां सघन तलाशी कराई। हर बैरक में तलाशी के बाद कैदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल को देखा। उसके बाद मेस में पहुंचे। वहां सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा परिसर घूमकर निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर प्रशंसा की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। हालांकि जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक आरके पांडेय, जेलर अवधनरायन सिंह आदि मौजूद रहे।