फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 27 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के रामलीला मैदान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार की रात कथा व्यास पं. उत्तम कृष्ण शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन किया।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करते हुए सुदामा चरित्र का विस्तार वर्णन के दौरान पं. उत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी से समझा जा सकता है। सुदामा अपने पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र कृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे लेकिन द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं, इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें द्वारिका की तरह सुदामा पुरी का निर्माण कराया। अपने जैसे भगवान ने उन्हें भी सुख संपत्ति प्रदान की और उसी के कथा में परीक्षित मोक्ष की कथा, शुकदेव की विदाई की कथा सुनाई। इसी के साथ चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अं
इस अवसर पर मुख्य यजमान हेमंत मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, शिव बालक गुप्ता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें