फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चेयरमैन ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

Fri, 27 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गुरु गोरक्षनाथ नगर (डोलवा) में हो रहे सीसी सड़क के निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने निरीक्षण किया। लगभग 350 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 35 लाख रुपये है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की गति का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इस दौरान सभासद चंद्रेश यादव, रविन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें