फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों के डंक से डेंगू का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों के डंक से डेंगू का खतरा
विज्ञापन

डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। डेंगू, मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारी के फैलाने की आशंका बनी हुई है।
डुमरियागंज, बैदौलागढ़, बनगवां बरई, शाहपुर, माली मैंनहा, औसानपुर, बड़ाहरा, हल्लौर, शिकाहरा, बेवां मोतीगंज, टिकरिया, औराताल, भारतभारी बढ़नीचाफा, भवानीगंज, बयारा सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एकाएक मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छर डंक मारना शुरू कर देते हैं। लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ मच्छररोधी अगरबत्ती आदि का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या अधिक होने के चलते ये उपाय बेअसर साबित होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के समाजसेवी काजी फरीद अहमद, विशाल, सरवर मेहंदी, गुड्डू, सोहेल अहमद, मोहम्मद नईम, गिरधारी लाल, अशोक कुमार, मोहन प्रसाद, कुलदीप पांडेय आदि ने क्षेत्र में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील अग्रहरि ने बताया कि तीन माह पहले ही गांव-गांव में फॉगिंग का कार्य करवाया गया था। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए गांव में दोबारा दवा छिड़काव करवाने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें