फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, बनवाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के दुर्गवा गांव से मरवटिया बाजार जाने वाले मार्ग पर एक किमी खड़ंजे पर अभी तक पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। इसकी वजह से यहां के लोगों को कच्ची सड़क से होकर मरवटिया बाजार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुर्गवा, देउरगांवा, कोटिया व ढोढ़ौरा गांव के लोग झझवापार गांव होते हुए मरवटिया बाजार व खेसरहा ब्लॉक तक का सफर इसी मार्ग से प्रतिदिन करते हैं। यह शार्टकट रास्ता होने से तमाम गांवों के लोगों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है। अभी तक इस मार्ग पर ढोढ़ौरा प्राथमिक विद्यालय से झझवापार होते हुए रेहरा गांव स्थित अस्पताल तक लगभग एक किमी तक खड़ंजा है। बरसात में इस रास्ते से आने जाने में क्षेत्रीय वासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इसके लिए राकेश कुमार राय, जुगुल किशोर, राम नयन, नर्मदा, हरीराम, शंकर यादव, सुजीत कुमार ने बांसी विधायक जय प्रताप सिंह से इस सड़क को बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें