-धनौरा बुजुर्ग-बढ़नी मार्ग बदहाल होने से मुश्किल में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बढऩी। क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग-बढ़नी मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का सबक बना है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। इनमें सबसे अधिक स्कूली बच्चे गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। फिर भी जिम्मेदार बदहाल सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रहे है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है।
क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार बढ़नी से धनौरा, बरगदवा, रोईनिहवा, मानपुर होते हुए तुलसियापुर तक पहुंचने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सात किलोमीटर सड़क बनी है। विभाग ने तीन वर्ष पूर्व धनौरा बुजुर्ग के पास 700 मीटर सड़क की मरम्मत के लिए खोदा गई था। विभाग ने उसमें से 400 मीटर सड़क की मरम्मत कर 300 मीटर सड़क खोदकर छोड़ दी। इस पर विभाग ने अब तक ध्यान नहीं दिया है।
क्षेत्र के कन्हैया, राकेश पांडेय और राजू का कहना है कि इस मार्ग पर 300 मीटर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन कोई न कोई गड्ढों में फंसकर घायल हो जाता है। क्षेत्र के लोग विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-
इस मार्ग से क्षेत्र बच्चे बढ़नी आते जाते हैं, लेकिन जैसे ही धनौरा बुजुर्ग के इस 300 मीटर सड़क पर पहुंचते हैं। तो उनकी मुश्किल बढ़ जाती है। साइकिल को धीरे-धीरे लेकर जाते हैं। आए दिन कोई न कोई गिर घायल हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कमर में मोच आ गई है।
-अलीमुल्लाह, स्थानीय निवासी
-
क्षेत्र दर्जनों गांवों के लोग इस मार्ग पर आवाजाही करते हैं, लेकिन धनौरा बुजुर्ग के पास इस मार्ग पर 300 मीटर सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर होने से आने-जाने के बहुत ही कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है। जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। और उच्चाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी नहीं सुन रहे हैं।
-पुत्ती लाल यादव, स्थानीय निवासी
-
बोले जिम्मेदार
सड़क की मरम्मत के शासन से स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर मरम्मत करवाई जाएगी।
-प्रभात पांडेय, अभियंता लोक निर्माण विभाग