फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से मरने वालों को दें 10 लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बिजली से मरने वालों को दें 10 लाख मुआवजा’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली गिरने से झुलसकर मरने वाले किसानों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने सहित अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से मार्च निकाला। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर उमेशचंद निगम को सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश की सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इस सरकार में किसान से लेकर युवा तक परेशान हैं। कहा कि बिजली मरने वाले किसानों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाई जाए। कहा कि सरकार बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को वापस ले। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार जनता का शोषण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जनता अब केंद्र व प्रदेश दोनों से सरकारों से ऊब चुकी है, आने वाला दिन कांग्रेस का है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिदानंद पांडेय, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अनिल सिंह अन्नू, डॉ. मोहम्मद वासीफ बख्तियार उस्मानी ने भी संबोधित किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. रमेश चौधरी, अतहर अलीम, कांति पांडेय, मशहूर अली, कैलाश पंछी, अली अहमद, प्रदीप ठाकुराईर्, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, रंजना मिश्र, आशुतोष मिश्र, आमिर मोईन, रितेश त्रिपाठी, पप्पू राय, आसिफ रिजवी, रियाद मनिहार, अकरम अली, प्रोफेसर हरिप्रसाद, सुदामा प्रसाद, एहसानुल्लाह, इनामुरहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें