फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने शिथिल अफसरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा में डीएम ने लापरवाह अफसरों को चेतावनी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक में शिथिलता पर संबंधित अफसरों को जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में प्रगति खराब मिलने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कर-करेत्तर की समीक्षा दौरान सभी विभागों के संबधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। तहसीलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय अपने अधीनस्थ पर न छोड़ दे, रिपोर्ट को खुद देखकर तैयार करायें जिससे तहसीलों की रिपोर्ट सही प्राप्त हो सके। भू-माफिया को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें। पौधरोपण के लिए भूमि चिह्नित कर लें। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग कराने का निर्देश दिया। मुकदमों की सुनवाई करते समय जो वाद चल रहे हैं तो उनके वादी, प्रतिवादी और मुकदमों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता के मोबाइल नंबर एक्टीवेट करा दिए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, उप जिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, इटवा विकास कश्यप, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, डुमरियागंज त्रिभुवन, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह, लीड बैंक अधिकारी ओम प्रकाश अग्रहरि, आपदा सहायक उमाकान्त मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें