फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क बनने में देरी, लोगाें की बढ़ी परेशानी

Sat, 02 Mar 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा जिला मुख्यालय के मुख्य चौक से गौढ़ी चौक तक सर्विस लेन निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राजन टेंट हाउस के मालिक मोहम्मद जमा ने सड़क निर्माण में देरी व सर्विस लेन के अधूरे निर्माण की शिकायत बार-बार संबंधित निकाय से की, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्विस लेन नहीं बनने से उस सेक्शन के व्यापारियों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। व्यवसायी निसार ने कहा कि हमारा दर्द सुनने वाला कोई भी नहीं हैं। यशोधरा स्कूल भी इसी सड़क खंड में है, वहां पढ़ने वाले छात्रों का स्कूल आना-जाना बहुत मुश्किल है।
सड़क मंडल कार्यालय प्रमुख बिवाशा बावु सदादेव ने बताया कि सड़क के दोनों ओर केवल 245-245 मीटर सर्विस लेन निर्माण के लिए 44 लाख रुपये नेपाली का ठेका है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से ठेकेदार को बार-बार काम करने के निर्देश के बावजूद समय पर काम पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब उसके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, ठेकेदार का दावा है कि विद्युत विभाग की ओर से सड़क के बीच में बिजली का पोल न हटाने से काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें