फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से

Sat, 02 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो और तीन मार्च को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रदेशस्तरीय आमंत्रण सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला करेंगे। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो और तीन मार्च को इसका आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज समेत 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष और महिला दोनों वर्गाें में किया जाएगा। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। इसमें मेरठ, आगरा, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ वाराणसी मंडल, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पुरुष व महिला दोनों टीमों में 14 खिलाड़ी होंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम तक अधिकांश टीमें पहुंच चुकी थीं। शेष टीमें शनिवार की सुबह तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इवेंट्स का होगा आयोजन
दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डिल, 2000 मीटर स्टिपल चेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो इवेंट आयोजित होेंगे। महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डिल, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें