फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
विज्ञापन

इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव के पास शुक्रवार सुबह मिट्टी ढुलाई करते समय ट्रैक्टर के नीचे बदकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोहना गांव निवासी जाफर (26) ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। शुक्रवार को वह क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहा था। मिट्टी ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर बंद हो गया, जिसे स्टार्ट करने के लिए वह ट्रैक्टर के बगल खड़े होकर प्रयास कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर चालक जाफर के ऊपर पलट गया। वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को उठाकर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी इटवा ले गए। गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान की उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें