फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरियागंज में अवैध रूप से संचालित हास्पिटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज में अवैध रूप से संचालित हास्पिटल सील
विज्ञापन

डुमरियागंज। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर प्रशासन का चाबुक चलना शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में संचालित अस्पताल का एसडीएम ने बेंवा सीएचसी प्रभारी व प्रभारी इंस्पेक्टर के साथ निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही संचालक और स्टॉफ फरार हो गए। वहां भर्ती दो मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराकर हास्पिटल को सील कर दिया गया।
एसडीएम प्रदीप यादव के नेतृत्व में बेंवा सीएचसी अधीक्षक डा. आरजी सिंह और पुलिस टीम ने डुमरियागंज-इटवा मार्ग स्थित गेस्ट हाउस के बेसमेंट में संचालित हास्पिटल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल संचालन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। अस्पताल के अंदर आपरेशन थिएटर भी बनाया गया था। डिलिवरी के बाद भर्ती दो मरीज मिले। उन्हें तत्काल दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को जांच रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारी को भेजकर कार्रवाई करवाने के लिए कहा। उसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप यादव ने कहा कि सूचना के आधार पर जांच की गई है। गेस्ट हाउस के बेसमेंट में मानक के विपरीत बगैर किसी वैध लाइसेंस के संचालित हॉस्पिटल पर छापा मारकर उसके लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्डपुर क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार
बर्डपुर। विकास क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार है। पैथालॉजी सेंटर के बोर्ड पर डिग्रीधारक का नाम अंकित है, लेकिन जांच ऐसे लोग कर रहे हैं, जिनके पास कोई डिग्री नहीं है। बताया जा रहा है कि इन पैथालॉजी सेंटरों की डॉक्टरों की सेटिंग रहती है। क्षेत्र के संजय कुमार, सबलू सहानी, इरफान अहमद, राकेश, धर्मेंद्र चौबे, शैलेश यादव, पंकज आदि ने डीएम से सभी पैथालॉजी सेंटरों की जांच कराने की मांग की है। बर्डपुर सीएचसी अधीक्षक सुबोध चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र के पैथोलॉजी सेंटरों की अभियान चलाकर जांच की जाएगी। अगर वहां पर लैब टेक्नीशियन नहीं मिलेंगे तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें