फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: बूढ़ी राप्ती नदी में दूसरे दिन मिला डूबे किशोर का शव, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 26 Jul 2022 01:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

त्रिलोकपुर पुलिस व तहसीलदार इटवा धर्म वीर भारती के साथ एनडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंच गई और नदी किनारे एक किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट में स्नान करते समय डूबे किशोर का शव मंगलवार की सुबह छगड़िहवा घाट पर उतराता हुआ मिला। सोमवार को जलाभिषेक से स्नान के दौरान किशोर नदी में डूब गया था, मौके पर मौजूद लोगों के प्रयास के बावजूद भी उसका पता नहीं चला था। किशोर का शव घर पहुंचा तो परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी विकास (16) पुत्र प्रकाश सोमवार भोर में जलाभिषेक करने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर गया था। कांवड़ में जल भरने से पहले वह नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर त्रिलोकपुर पुलिस व तहसीलदार इटवा धर्म वीर भारती के साथ एनडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंच गई और नदी किनारे एक किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर बरामद हुआ।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि किशोर का शव मिला है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा बनाकर शव को परिवार वालो को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें