फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

जोगिया(सिद्धार्थनगर)। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में युवक की लाश मिली। अर्द्धनग्न अवस्था में शव देख लोगों ने शोर मचाया। शव की शिनाख्त बस्ती जनपद के बसडिला गांव निवासी अनूप वर्मा के रूप में हुई है। हत्या है या आत्महत्या की जांच में पुलिस जुटी है।
क्षेत्र के सजनी गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश दिखी। वह केवल पैंट पहने था। चेहरे और शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। थोड़ी ही देर में गांव वालों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाल जोगिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेब में मिले पहचान पत्र से शव की शिनाख्त सोनहा थाना क्षेत्र के बहडिला गांव निवासी अनूप वर्मा (20) पुत्र प्रभुनाथ के रूप में हुई। सोहना पुलिस से संपर्क करके घर पर सूचना दी गई और शव के फोटो से पहचान कराई गई। ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

पुलिया पर बाइक और खेत में मिली लाश
अनूप गांव-गांव घूमकर आभूषण बेचता था। उसका-जोगिया मार्ग पर सजनी गांव के पास जहां उसकी लाश मिली है, वह बाइक से बमुश्किल 15 कदम दूर है। लोगों का कहना है कि अगर हादसा होता तो लाश उतनी दूर नहीं जाती। दूसरा सवाल यह भी है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। ऐसे में हादसे की संभावना खत्म हो जाती है। ऐसे में शव वहां तक कैसे पहुंचा, यह बड़ा सवाल है।
कहीं लूट के लिए तो नहीं हुई हत्या
अनूप की बहन की शादी उसका बाजार थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में हुई है। उसके बहनोई आभूषण की दुकान चलाते हैं। अनूप की मौत की खबर मिलने के बाद बहनोई के भाई गोलू घटना स्थल पर पहुंचा था। उसके मुताबिक, वह गांव में घूमकर आभूषण बेचता था। मदनपुर से आभूषण ले जाता था। 13 अप्रैल को भी आया था और तीन लाख रुपये का आभूषण लेकर गया था। बृहस्पतिवार को वह रुपये लेकर आने के लिए कहा था। घर से चला भी था, लेकिन देर शाम तक वह नहीं पहुंचा। पहले फोन रिसीव नहीं हो रहा था। रात में फोन बंद आने लगा। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। घटना स्थल पर अनूप की बाइक से आभूषण वाला झोला तो मिला, लेकिन उसमें न तो आभूषण थे और न ही नकदी। ऐसे में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने की घटना स्थल की जांच
लाश मिलने की सूचना पर कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। कुछ ही देर बाद सीओ इटवा रमेशचंद पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम से हर बिंदु को जांच के लिए एकत्र कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें