फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे से लटकता हुआ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे से लटकता हुआ मिला शव
विज्ञापन

पथरा। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को दक्षिण फॉर्म हाउस के पास पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकी युवक की लाश मिली। पुलिस मौत की वजह ढूंढने में लगी हुई है।
विज्ञापन

पथरा कस्बा निवासी विनय कुमार उर्फ अक्कू (35) सोमवार रात बजे खाना खाने के बाद यह कहकर गए कि तुम लोग सो जाओ, अभी थोड़ी देर बाद आता हूं, लेकिन वह आए नहीं। खेत की ओर गईं महिलाओं ने मंगलवार सुबह पथरा फार्म हाउस के बगल में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकी लाश देखी। धीरे-धीरे काफी लोग इकट्ठा हो गए। समीप पहुंचने पर उसकी पहचान विनय कुमार के रूप में हुई। उसका घर घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर था। सूचना घरवालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाया। विनय कुमार उर्फ अक्कू पेशे से ड्राइवर था और घर में इकलौता कमाने वाला था। विनय की मौत के बाद पत्नी गुड़िया सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें