फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के हथियार से रोकेंगे साइबर अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता के हथियार से रोकेंगे साइबर अपराध
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइबर अपराध और उससे बचने के बारे में पुलिस लोगों को जानकारी देगी।
तेजी से बढ़ते हुए साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता को हथियार बनाकर उसका इस्तेमाल करेगी। इसके पीछे पुलिस की मंशा है कि जब लोग साइबर ठगी के बारे में जानेंगे तो वे उसका शिकार कम होंगे। डिजिटल के युग में अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। बैंक के लेनदेन से लेकर सभी कार्य डिजिटल के लिए जरिए हो रहा है। ऐसे में बदमाशों ने अपराध करने का तरीका बदल दिया है और वे साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। थोड़ी से लापरवाही और पल भर में बैंक एकाउंट खाली कर देते हैं।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते हुए साइबर ठगी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मगर अब जिले की पुलिस जागरूकता के जरिए साइबर अपराध को रोकने की मुहिम शुरू कर रही है। लोगों को पुलिस कर्मी साइबर अपराध और उससे बचने के बारे में जानकारी देगी। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए अब लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ठगी से बचने का उपाय लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें