भवानीगंज थाने में गोमांस के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोमांस के साथ पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों के अनुसार गोमांस को बलरामपुर जिले में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के बनगवां नानकार नहर के पास कार्रवाई की।
पकड़े गए आरोपियों का नाम थाना डुमरियागंज के कादिराबाद निवासी सलमान व थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां निवासी फैजान है। पुलिस ने 23 किलो गोमांस के साथ बाइक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसओ भवानीगंज गिरजेश उपाध्याय के अनुसार काफी दिनों से गोमांस के कारोबार की सूचना मिली थी। रंगेहाथ पकड़ने के लिए मुखबिर को लगाया गया था। घटना के समय मुखबिर ने सूचना दी कि दो तस्कर बाइक पर गोमांस लादकर बलरामपुर बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओ गिरजेश उपाध्याय ने एसआई शिवसहाय पांडेय समेत सिपाही आफताब आलम, रामदरश यादव, प्रमोद सिंह को साथ लेकर छापेमारी की। इस संबंध में भवानीगंज एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपी कोफी दिनों से कारोबार में लिप्त रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।