इटौंजा-अटरिया सीमा पर स्थित रैदासपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह सीतापुर से लखनऊ आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अरुण कुमार, कल्लू, सोनू, राम कुमार, रोहित, सुशील कुमार, कौशल कुमार, अशोक कुमार, संजय, सुरेंद्र कुमार, खुशीराम समेत 25 लोग घायल हो गए।
सभी सीतापुर के अटरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनको बीकेटी के साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया। हादसे के चलते सीतापुर रोड की एक पटरी पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
मौके पर पहुंची अटरिया व इटौंजा पुलिस ने पिकअप को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। अटरिया पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। हादसा का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे और लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे।