बाराबंकी के विकास खण्ड बंकी के प्राथमिक विद्यालय चेचरुवा में बारिश के पानी में कुछ इस तरह स्कूल जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
जोगिया कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे से जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिरसिया गांव निवासी अर्जुन पांडेय ने मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका बड़ा बेटा अभिमन्यु शुरू से ही बिगड़ैल किस्म का था।
लगातार इस बात का दबाव बनाता रहा कि पैतृक संपत्ति बेच कर उसे पैसा दिया जाए। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता और जान से मारने की धमकी देता। इसी बीच वह एक बाहरी महिला लेकर घर आ गया और कहा कि वह उसकी पत्नी है।
गांववालों के विरोध पर वह, महिला को लेकर नौगढ़ रहने लगा। बड़े बेटे की इन हरकतों से आजिज होकर उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने दो छोटे बेटों के नाम वसीयत कर दी। जिसके बाद अभिमन्यु आग बबूला हो गया और उन्हें धमकाने लगा।
यह सब चलता रहा और इसी दौरान अभिमन्यु अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके साथ रह रही महिला ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। संपत्ति न मिलने की दशा में महिला उन्हें व दोनों बेटों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसका बड़ा बेटा साजिशन लापता है। ताकि उसके साथ रहने वाली महिला उन्हें संपत्ति के लिए ब्लैक मेल कर सके। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।