फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने गए बालक की पोखरे में डूबकर मौत

Wed, 25 Apr 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। मित्रों के साथ पोखरे के किनारे खेलते खेलते आम तोड़ने के समय एक बालक पोखरे में फिसलकर जा गिरा जिससे उसकी पोखरे में डूबकर मौत हो गई। पोखरा के किनारे ही आम का पेड़ है जिससे बालक व उसके साथी आम तोड़ने में लगे हुए थे। 
विज्ञापन

घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव की है। घटना से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिश्रौलिया गांव निवासी शोएब मलिक का बेटा अरशद (8) बुधवार की शाम करीब 3 बजे मस्जिद के सामने स्थित अपने आम के बाग में दोस्तों के साथ खेलने गया था। खेलने के दौरान अरशद आम तोड़ने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह किनारे स्थित पोखरे में गिर गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। दोस्तों के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अरशद को पोखरे से बाहर निकालकर डुमरियागंज न्यू पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अरशद की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसओ आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें