फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से भगवान कृष्ण की चांदी की प्रतिमा चोरी

Thu, 08 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरुआ के पचमोहनी में रामजानकी मंदिर से चोरी हुई कृष्‍ण की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा/बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचमोहनी स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से चोरों ने बुधवार की रात भगवान कृष्ण की चांदी से निर्मित प्रतिमा गायब कर दी। मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की अष्टधातु की प्रतिमा भी चुराने की कोशिश की गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुजारी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पचमोहनी गांव में करीब 70 वर्ष पुराना श्रीराम-जानकी मंदिर है। यहां चांदी से निर्मित बाल गोपाल की प्रतिमा स्थापित थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात बाइक से आए चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर स्थापित बाल गोपाल की प्रतिमा चुरा ली। चोरों ने पास स्थित हनुमान जी की अष्टधातु की प्रतिमा भी चुराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। मुख्य पुजारी अशोक दास उर्फ मौनी दास क्षेत्र के गौरा मंगुवा भंडारे में शामिल होने गए थे। खटपट की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में सो रहे सहायक पुजारी रामसेवक दास की नींद खुली तो वह कमरे से बाहर आए तब तक चोर बाइक स्टार्ट कर भाग खड़े हुए। पुजारी रामसेवक दास ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर स्थापना के समय ही चांदी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब इसकी कीमत करीब 20 हजार थी। प्रतिमा चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है। बताते हैं कि मंदिर में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी चोर इस मंदिर को निशाना बना चुके हैं। ढेबरुआ थानाध्यक्ष रवींद्र गौतम ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें