फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो वायरल किया

Mon, 04 Jul 2016 10:11 PM IST
सिद्धार्थनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व‌िधवा से रेप का ‌वी‌ड‌ियाे वायरल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में विधवा (28) से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी थाना क्षेत्र में स्थित बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। एसपी के हस्तक्षेप पर 12 दिनों के बाद थाना में रविवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। महिला के पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो गई थी। बैंक कर्मचारी आरोपी भी उसी गांव का निवासी है। 23 जून की रात आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया।

अचेतावस्था में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना शोहरतगढ़ थाना को दी। पुलिस जांच के नाम पर उसे दौड़ाती रही।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को एसपी महेंद्र यादव को मामला बताया। इस संबंध में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता ने मिलकर घटनाक्रम बताया। थाना को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें