फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से हमला, किसान की मौत

Sat, 14 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार गांव के निकट बाग में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे ताश खेल रहे लोगों पर बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल किसान हरदत्त ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायलों का कहना है कि बदमाशों ने उनसे करीब चार हजार नकदी, मोबाइल व सोने की चेन छीन कर फरार     हो गए।
जानकारी के मुताबिक भीमापार के निकट बाग में बृहस्पतिवार रात ताश खेल रहे लोगों पर अचानक डंडे से लैश करीब आठ लोग आए।

इन लोगों ने ताश खेल रहे लोगों से बीड़ी मांगी, इसी दौरान इन लोगों ने ताश खेल रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिससे भीमापार निवासी हरदत्त ऊर्फ मुखिया को सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके अलावा भीमापार के ही दिनेश, बासुदेव, भोलेनाथ, कतारू, प्रकाश अशोक, रामू व अप्पू समेत आठ लोग घायल हो गए।

शोर मचाने पर गांव के लोगों के पहुंचने पर हमलावर बदमाश घायलों के पास मौजूद नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल जाते रास्ते में ही हरदत्त की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष सिद्धार्थनगर शिवाकांत मिश्र हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ शिवाकांत मिश्र का कहना है कि मृतक के भाई रामदत्त की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। भागते वक्त भी दो लोगों को पीटा ः घटना स्थल से फरार होते समय भी बदमाशों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

गांव के किनारे घर बनाकर रह रहे भीमापार के ही महेश पाल और आगे जाकर बलूरी में खेत में पंपसेट चला रहे रामवृक्ष को बदमाशों ने डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मृतक हरदत्त पेशे से कृषक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें