फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में झांक रहा मासूम गिरा, मौत

Thu, 23 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
prateek death - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
इटवा। कुंए में झांक कर गहराई देख रहे सात वर्षीय एक बच्चे की कुंए में गिरने से मौत हो गई। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे की है। मासूम की मौत से लोग स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिस्कोहर बाजार के पुरानी चिक मंडी निवासी नानबाबू उर्फ शफीक का पुत्र सलीम (7) घर से खेलने के लिए कुम्हार मोहल्ले में गया था। दोपहर में लौटते समय वह रास्ते में कुंए के पास रुक गया। वह गहराई जानने के लिए कुंए में झांकने लगा। इसी दौरान असंतुलित होकर कुंए में गिर गया। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक रस्सी फेंककर सलीम को बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के सुरेश पांडेय की सूचना पर पहुंचे लेखपाल मिठाई लाल ने घटना से तहसील प्रशासन को अवगत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा का कहना है कि मुझे इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें