फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोहाना में नेपाल से लाए जा रहे चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के साथ एसएसबी की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने तस्करी करके नेपाल से लाया जा रहा 940 ग्राम नेपाली चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। एसएसबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामदगी थाना मोहाना के सीमा चौकी ककरहवा के पिलर संख्या 544 के पास व मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नेपाल के जिला रुपनदेही के ग्राम तनुहवा निवासी मुख्तार अहमद है। एसएसबी ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक द्वितीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल निवासी एक व्यक्ति नेपाली चरस को लेकर आ रहा है। जवानों ने सूचना को संज्ञान में लेते हुए सीमा पर चौकसी को तेज कर दिया।
इसी बीच नेपाली नंबर की एक बाइक से संदिग्ध को आता देख रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इस संबंध में एसओ मोहाना अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि चरस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें