फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से एक किलोग्राम चरस बरामद,एक गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएसबी और पुलिस टीम ने सीमा पर नेपाल से आ रहे एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब से दो पैकेट चरस बरामद हुई। इसका वजन एक किलोग्राम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसबी की 50वीं बटालियन और ढेबरुआ पुलिस के जवानों के गश्त के दौरान नो मेंस लैंड के पिलर संख्या 567/2 चमनगंज की सीमा पर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक युवक को संदिग्ध लगने पर रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कमर में दो पैकेट में चरस मिली।

 पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नाम मो. मेराज निवासी बेलनडीह, जिला अंबेडकरनगर बताया। उसके अनुसार वह नेपाल के भालूबांग से चरस खरीद कर ला रहा था।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस टीम ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस दौरान एसएसबी के एसआई भागीरथ, अमरचंद, सुखदेव, संतोष आदि रहे।

 इस संबंध में एसओ इंद्रजीत यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नो मेंस लैंड से मो. मेराज को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया    गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें