फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मौत के गम में फांसी लगाकर जान दी

Sat, 14 Nov 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना के सल्हौली गांव में दीपावली के दिन पति की मौत से दुखी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसके मायकेवालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा किया।  लेकिन, बाद में शांत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


पतारा जिला पंचायत क्षेत्र के निवर्तमान सदस्य कौशल किशोर सिंह का भाई अरुण सिंह (30) काफी दिनों से बीमार था। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपावली के दिन (बुधवार) की शाम उसकी मौत हो गई।

परिजन शव को गांव लाए। अगले दिन गुरुवार को अरुण का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अरुण की पत्नी रेखा सिंह (27) ने भी चिता में कूदकर जलने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इधर, अंतिम संस्कार के बाद सभी घर लौट आए। रात में जब सभी सो रहे थे तभी रेखा ने मौका देख कमरे के भीतर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। उस समय रेखा का भाई बच्चा सिंह निवासी ग्राम एक्घरा, थाना रूरा (कानपुर देहात) और उसकी मां भी सल्हौली में ही मौजूद थे।

रेखा के फांसी लगाने की जानकारी होने पर सभी दौड़कर कमरे में पहुंचे। उसे जल्दी से फंदे से उतारकर डाक्टर को दिखाया गया तो उसने मृत घोषित कर दिया।

रेखा की मौत के बाद वहीं मौजूद उसके भाई और परिजनों ने ससुरालवालों के ऊपर हत्या कर लाश फांसी लटकाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सीओ कृष्णकुमार और एसओ एके सिंह के साथ ही तहसीलदार संजीव शाक्य मौके पर पहुंचे। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

एसओ ने बताया कि रेखा ने पति की मौत के गम में फांसी लगाकर आत्महत्या की। बताया कि उसके मायके वाले भी सारी वस्तुस्थिति समझने के बाद शांत हो गए। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


तथ्यों के आधार पर घटना की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें