फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल जा रही 18 बोरी यूरिया पकड़ी

Sun, 19 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आई यूरिया खाद की बोरियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल की खुली सीमा के रास्ते फिर से तस्करी तेज हो गई है। दाल, खाद्यान्न, तेल के बाद अब खाद नेपाल भेजी जा रही है। रविवार को बजहा चौकी पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से 18 बोरी यूरिया लदा वाहन पकड़ा। बर्डपुर से खाद लादकर नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था। ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद खाद को जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बजहा चौकी प्रभारी रामअनुज यादव अपनी टीम के साथ रविवार की भोर में सीमा क्षेत्र के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने खाद लदे वाहन को गौरी गांव के पास से नेपाल सीमा में प्रवेश कराए जाने की सूचना दी।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई जैसे ही मालवाहक मैक्स वाहन को अपनी ओर आता देखकर रोकना चाहा तो ड्राइवर चलते वाहन से कूदकर फरार हो गया। जांच की तो वाहन पर 18 बोरी उज्ज्वला यूरिया की बोरियां लदी थीं। बताया जा रहा है कि यह खाद बर्डपुर से लाया जा रहा था। वाहन को सीज कर पुलिस ने कपिलवस्तु कोतवाली में खड़ा करा दिया। खाद कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाहन स्वामी व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सुनील सिंह शामिल रहे। चौकी प्रभारी रामअनुज ने बताया कि कई दिनों से बॉर्डर के रास्ते नेपाल खाद ले जाए जाने की शिकायत मिल रही थी। सटीक सूचना पर यह सफलता मिली। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस मुस्तैदी से डटी हुई है। तस्करों के मंसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें