फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूली विवाहिता

Wed, 29 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ो रेहरा में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के भाई ने पुलिस को अलग-अलग तीन तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली जोगिया के ग्राम खेतवल मिश्रा निवासी विवाहिता के भाई  रामकुमार ने बताया कि उसकी बहन नीतू (30) की दो शादी हुई थी। पहला विवाह कोतवाली जोगिया के ग्राम सूपा राजा में अशोक कुमार के साथ हुआ था।करीब आठ साल के बाद पति की स्वाभाविक मौत हो गई थी। इस दौरान बालिका रूपा (5) पैदा हो गई थी।
पति की मौत के बाद तीन वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष ने गोद में बालिका को देख मौसेरे भाई महेंद्र से विवाह कराया। महेंद्र मुंबई में रह कर आटो रिक्शा चलाने का काम करता है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहा।
विज्ञापन

मृतका की सास ने बताया कि घटना के दो घंटा पहले वह मुख्यालय के गोबरहवा बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। पति कुछ देर बाद कपड़ा प्रेस कराने के लिए भीमापार गया, उसे बुधवार को मुंबई जाना था। घर में सिर्फ नीतू व उसकी पुत्री रूपा ही थीं। रात करीब सात बजे गांव के लोगों ने विवाहिता को फांसी पर लटका देख परिजनों को सूचना दी।
इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि रात को पहली तहरीर में परिजनों ने कहा कि विवाहिता ने आत्महत्या किया है। दूसरी तहरीर में हत्या की आशंका जताई। तीसरी तहरीर में परिजनों ने एक बार फिर से आत्महत्या की बात कहते हुए कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें