फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को पीटा, तीन माह का गर्भ गिरा

Wed, 29 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
थाने में हालत बिगड़ने पर लेटी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के खंड पिपरा गांव में सप्ताहभर पूर्व रंजिश को लेकर हुए पारिवारिक संघर्ष में एक महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। बुधवार को जब पीड़ित महिला अपनी सास के साथ थाने पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित महिला उर्मिला देवी पत्नी सुमेरी ने अपने देवर लवली पर आरोप लगाते हुए पटरंगा पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि बीते शुक्रवार को देवर ने रंजिश में जमकर मारापीटा, जिससे पेट में पल रहा तीन माह का बच्चा खत्म हो गया।

अस्पताल से लौटने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बुधवार को पीड़ित महिला गंभीर हालत में थाना परिसर स्थित एक पेड़ के नीचे पड़ी कराह रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


इस बाबत पटरंगा थाना प्रभारी लालता प्रसाद साहू ने बताया कि पीड़ित महिला के अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट में बच्चा बताया गया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया     है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि महिला के गर्भ से बच्चा गिरा की नहीं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें