फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 गोवंशीय पशुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तस्कर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत-सेखुइयां गांव के पास से पुलिस ने गुरुवार की देर शाम 15 गोवंशीय पशुओं के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से पशुओं से लदे दो पिकअप, एक ट्रक व एक बाइक भी बरामद हुई है। चार थानों की पुलिस के घेराबंदी के बाद तस्कर को पकड़ने में सफलता मिल सकी। 
विज्ञापन

 मोहाना थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को लेकर बेचने के लिए जाने के फिराक में हैं। इसके बाद टीम अलर्ट हो गई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। संख्या अधिक होने की सूचना मिलने के बाद उसका, लोटन व सदर पुलिस को भी घेराबंदी के लिए सूचना दी गई। इस बीच गोपीजोत सेखइया गांव के पास कुछ लोग वाहन की कतार में आते हुए दिखे। जब टीम उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।
टीम ने घेराबंदी कर वाहन रोका तो उसमें गाय व बछड़े लदे हुए थे। दो पिकअप व एक ट्र्र्रक से 15 पशुओं को बरामद किया गया। इसी के साथ एक बाइक भी बरामद की गई है। इसके चार तस्करों को पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान मोहम्मद अकील पुत्र ताज मोहम्मद ग्राम कसरवल थाना सहजनवा जिला गोरखपुर, मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद तस्दीक ग्राम बेलड़ीहवा, थाना बाखिरा, कैलाश पुत्र कमल ग्राम लोहरौली थाना दुधारा, सोनू जोल्हा पुत्र मुन्ना ग्राम ब्रह्मचारी थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद जल्द ही गिरोह के सरगना के पकड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई हरेंद्र पाठक सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें