फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व समान समेत चार गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
वाहन चोरी गिरोह के आठ सदस्य पकड़े, 11 बाइकें बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय पुलिस ने मोहाना रोड स्थित पेट्रोलपंप के पास से चार चोर को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने लोटन बाजार में तीन गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद चारों को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि बीते मंगलवार की रात लोटन बाजार कस्बे की तीन गुमटियों से चोरी हुई थी। मामले की खुलासे के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध मोहाना रोड स्थित पेट्रोलपंप के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। मामले की संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर चार लोगों को देखा गया। जवान करीब पहुंचे तो सभी लोग भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
मौके से छोटेलाल निवासी सिंगरहा, रामवृक्ष उर्फ चंद्रीका निवासी हरिगांव, झगरु निवासी करमा कोतवाली लोटन व दिनेश निवासी ग्राम हथियागढ़ थाना पुरंदरपुर जिला महराजगंज के रूप में की गई। दिनेश व झगरु के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। छोटेलाल के पास से एक लोहे का रॉड व 150 रुपये और कुल 800 सौ रुपये नकदी व बॉक्स बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई सभाजीत मिश्र, एसआई पुरुषोतम तिवारी, आरक्षी जनार्दन पटेल, राजाराम, राकेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें