फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गया मछुवारा बूढ़ी नदी में लापता

Fri, 08 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
युवक डूबा
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास बूढ़ी राप्ती में मछली पकड़ने गया एक मछुवारा शुक्रवार दोपहर नदी में डूबा गया। सूचना पर पहुंचे जोगिया एसओ गोताखोरों की मदद से ढूंढने में जुट गए हैं। मछुआरा क्षेत्र के महुआ गांव का बताया जा रहा है। महुआ गांव निवासी भारत (45) पुत्र सीताराम मछली पकड़ने काम करता है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार को क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास बढ़ी राप्ती में मछली पकड़ने के लिए आया था। दोपहर करीब 12 बजे मछली पकड़ने के लिए नदी में उतारा और गहने पानी में जाने से डूबा। वहां मौजूद आसपास के लोगों नेे सोचा कि कुछ देर में निकल जाएगा, लेकिन जब समय अधिक हो गया तो लोगों ने शोर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंचे एसओ हरिनरायन दीक्षित गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढ़वाने में जुटे थे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला पाया था। बताया जा रहा है कि जहां भारत डूबा था वहां की गहराई लगभग 40 फीट होगी। इस संबंध में एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। लोगों के मुताबिक भारत की पत्नी की बहुत पहले मौत हो गई थी। वह अपने पुत्र भगेलू व मोहन के साथ रहता था। मछली मारने और उसे बेचकर मिलने वाले पैसे से परिवार चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें