फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ही आग, खेत-मकान जले, दो की जान गई 

Mon, 11 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अाग से फसल खाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में आग का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल गई। दर्जनों आशियाने आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


भनवापुर में आग की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं इसी क्षेत्र में सदमे से गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। देर शाम तक आग का कहर बना रहा। पथरा, डुमरियागंज, भवानीगंज, मोहाना, ढेबरुआ थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक असर रहा।


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में आग के कहर ने एक दर्जन गांव की करीब 3000 बीघा फसल जला दिया। आग करीब 12 बजे बलरामपुर बार्डर के कुड़ी गांव स्थित बंधे से के पास से शुरू हुई, जो सिकंदरपुर, मछली गांव के सिवान को घेर लिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रैक्टर व पंप सेट लगाकर गांव को बचा लिया।
विज्ञापन


 गांव को आग से घिरा देख महिलाएं और बच्चे घर छोड़कर गांव से बाहर आ गए। आग से मछली गांव के दक्षिण नहर किनारे दीपू कहार का छप्पर का मकान जल गया। मनिकौर के अंगद गुप्ता व राजेंद्र पांडेय की फसल जल गई। गुलरिहा, रोहांव खुर्द, इजरहवा, घमरवा, सोहना में भी आग का कहर रहा। एसओ  त्रिलोकपुर फोन लगाते रहे, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें