फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा के मजदूर की करंट से मौत

Mon, 30 Apr 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कोड़रा गांव निवासी किशोर की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में एक मजदूर फर्नीचर की दुकान में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से लकड़ी काटते समय करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक उड़ीसा का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। 
विज्ञापन

उड़ीसा प्रांत के डेकनार जिला थाना व गांव गारदा निवासी भोला महारान (30) पुत्र मुरली महारान जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में एक मकान में फर्नीचर की दुकान पर कारीगर था। गांव के ही आठ अन्य लोगों के साथ यहीं पर रहकर काम करता था। अन्य साथियों के मुताबिक भोला शनिवार की शाम इलेक्ट्रॉनिक मशीन से लकड़ी काट रहा था। बोर्ड से निकला तार कहीं कटा था। लकड़ी काटते समय उसका कटे हुए तार से शरीर स्पर्श हो गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक साथ में काम करने वाले अन्य साथी कुछ समझ पाते झुलसकर भोला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विक्रम अजीत राय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें