गांव गढ़ी थानी के तीन घरों में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगिनिहवा चौराहे पर स्थित टेंट व डीजे की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार रात चोरों ने नकदी सहित इलेक्ट्रानिक्स सामानों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालकों के मुताबिक दोनों दुकानों से करीब एक लाख के सामान चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चार दिनों के बीच क्षेत्र में छह चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। क्षेत्र के मझनव गांव निवासी संदीप चौरसिया जिगिनिहवा चौराहे पर टेंट की दुकान चलाते हैं। उसी गांव के ही सागर डीजे की दुकान चलाते हैं। दोनों रोज की तरह शनिवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे।
देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर संदीप के दुकान में रखा तीन एम्प्लीफायर व एक लेंस प्रोजेक्टर और सागर की दुकान का ताला तोड़कर दो एंप्लीफायर व एक डीजे मशीन पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के समय हुई। दोनों के मुताबिक एक लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। इस संबंध में एसएचओ सुमन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।