फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में लाश मिली, नहीं हुई शिनाख्त

Tue, 28 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिंगिहवा गांव के गन्ने के खेत में मंगलवार को एक व्यक्ति की लाश मिली। खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। काफी कोशिशों के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी चाफा ग्राम पंचायत के सिंगिहवां गांव का सीवान पड़ोसी जनपद बलरामपुर से सटा है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सिंगिहवां गांव के किसान अशोक कुमार खेत में खाद डालने के लिए गए थे।
इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति खेत में पड़ा दिखा। नजदीक जाकर देखा तो वह मृत था। अशोक ने गांव में जाकर घटना की सूचना लोगों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

लाश की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर डुमरियागंज सीओ राजपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृ तक के शरीर  किसी प्रकार के चोट या जख्म का निशान नहीं था।
इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोग लाश की पहचान नहीं कर पाए हैं। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें