फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 14 हजार रुपये

Thu, 16 Jun 2016 11:50 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
indian rupee
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर ‌ज‌िले के सदर थाना के ग्राम ककोड़ी निवासी अब्बास अली के भाई से जालसाजों ने बैंककर्मी बनकर खाता संबंधी जानकारी ली और खाते से 14 हजार रुपये उड़ा लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद बैंक अधिकारी ने खाते की निकासी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
  अब्बास अली व पत्नी तकदीरुन्निशां का सह बचत खाता एसबीआई की महदेवा शाखा में है। अब्बास अली पांच माह से मुंबई में रोजगार के लिए गया है। घर पर पत्नी परिवार के साथ गांव में रह रही है। 14 जून को अचानक  छोटे भाई ईशराक अली मोबाइल पर  7282055357 नंबर से  फोन आया।  मोबाइल पर जालसाज ने अपना नाम हरीश पांडेय बताते हुए खुद को बैंक  अधिकारी बताया। इसके बाद खाता नंबर और एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा। इसके बाद 14,15 जून को चार बार में खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। 16 जून को जैसे ही मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आया ईशराक बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

  इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। शाखा प्रबंधक विजय पाल ने कहा कि ग्राहकों को आगाह किया जाता रहा है कि फोन या मैसेज पर किसी अपरिचित व्यक्ति को खाता संख्या व पिन कोड न बताए। उन्होंने अब्बास अली व पत्नी तकदीरुन्निशां के खाते से चार बार में 14 हजार रुपये निकाले जाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और पीड़ित के खाते से निकासी पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें