फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई कार, दो की मौत, चार जख्मी

Thu, 07 Feb 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिल्हिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-नौगढ़ मार्ग पर धुसुरी गांव के पास देर रात बेकाबू कार पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर निवासी शिवम (22) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखपुर गए थे। देर रात लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र में धुसुरी गांव के पास कार बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे सोनू (22) निवासी बहादुरगंज नेपाल की मौके पर मौत हो गई। शिवम, विनायक अग्रवाल (30), बीना (28), ऋषि (7), आदित्य (10) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में शिवम की मौत हो गई। एसओ चिल्हिया अवधेश राज सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट
शादी से पहले घर में छाया मातम
13 फरवरी को शिवम की बहन की शादी होनी है। इस वजह से शिवम अपनी बुआ को लाने के लिए गोरखपुर गया था। मौत की सूचना मिलने के बाद घर में मातम छा गया है। शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें