पथरा। थाना क्षेत्र के सिसई कला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि राजू पाल व अन्य भाजपा नेता पहुंच कर किसान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे अमिताभ सिंह के छोटे भाई आशुतोष सिंह (42) काम से निकले थे। इस दौरान वह अपने घर पर खड़े ट्रैक्टर में चाबी लगाकर साफ-सफाई करने लगे। इस बीच स्पार्किंग की वजह से अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। ट्रैक्टर ढलान पर खड़ा होने के कारण बढ़ने लगा। इस पर उन्होंने रोकने की कोशिश की। जिस पर उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। आनन- फानन में परिजन इलाज हेतु बस्ती लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मच गया है। मौत पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर अजय सिंह, बिक्रम सिंह, शिवेश सिंह, राजेंद्र दूबे, विनय दुबे, केपी सिंह, उमेश चंद्र मिश्र, विकास चंद कौशिक, नर्वदेश्वर नाथ मिश्र, मधूसूदन मिश्र, सांसद प्रतिनिधि अवधेश पाल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।