परसा। ढेबरुआ क्षेत्र के कठेला पुलिस चौकी के तहत खखरा में गुरुवार को बूढ़ी राप्ती नदी के बांध पर 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की लाश मिली। परिजनों ने लाश की पहचान की। चिल्हिया क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव निवासी जोखन मिश्र के रूप में हुई है।
ढेबरुआ क्षेत्र के कठेला पुलिस चौकी के तहत खखरा में गुरुवार को बूढ़ी राप्ती के बंधे पर बुजुर्ग की लाश मिली।
परिजनों ने पुलिस को सूचना मिलने पर लाश की शिनाख्त चिल्हिया क्षेत्र के करौंदा नानकार के रहने वाले जोखन प्रसाद मिश्र के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक 28 अप्रैल को ही बढ़नी से लापता हो गए और चार मई को ढेबरुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। मृतक दिमागी व शारीरिक रूप से बीमार थे। खखरा के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार दिनों से गांव में ही भटक रहे थे। चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव को परिजनों की सहमति से पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।