फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2019 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चोरी की 14 बाइक, एक कार सहित दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने बुधवार सुबह वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक तमंचा और चोरी की दो बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ मोहाना अंजनी कुमार राय ने बताया कि गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के चिल्हिया मोड़ के पास वाहन चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश आने वाले हैं। वह किसी वारदात का अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दिया गया। इस दौरान दो बाइक सवार चार लोग आते दिखे।
पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली। साथ ही चेकिंग में एक बदमाश के पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ बबलू निवासी बर्डपुर नंबर नौ टोला गोसाईगंज, सूरज पटवा निवासी पननी, शिवम कसौधन निवासी बर्डपुर नंबर नौ बर्डपुर बाजार थाना मोहाना, शुभम यादव निवासी पंडितपुर पडऱहवा थाना कपिलवस्तु के रूप में की गई। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई रामभवन पासवान, आरक्षी दिनेश यादव, हरिकेश, देशदीपक सिंह और चंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें