फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली टेंपो पलटी, छात्रा की मौत, चार जख्मी

Thu, 25 Apr 2019 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका पेट्रोल पंप पर पलटे टेंपो को दुरुस्त करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर उसका पेट्रोलपंप के पास स्कूली बच्चों से भरी टेंपो को एक स्कूली बस ने चपेट में ले लिया जिससे टेंपो पलट गया। इस हादसे में कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार की है।
विज्ञापन

उसका के द मिटिल टाउन स्कूल के बच्चे गुरुवार को छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि टेंपो अभी नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित उसका पेट्रोलपंप के पास पहुंचा था कि गोरखपुर की ओर से आ रही एक स्कूली बस ने स्कूली टेंपो को चपेट में ले लिया। फलस्वरूप टेंपो पलट गया। हादसे में महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाली प्रीति उर्फ प्रियंका चौहान (10) पुत्री रामबृक्ष उसका भाई सात का छात्र पंकज (13), कक्षा तीन में पढ़ने वाला प्रिंस आठ जख्मी हो गया। वहीं, उसका थाना क्षेत्र के नौखनिया गांव निवासी आसिद आठ वर्ष व आमिर 11 वर्ष पुत्र उस्मान भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख प्रीति उर्फ प्रियंका को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसका के पास उसकी मौत हो गई। एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जाकर बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस कब्जे मेें है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें