फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर धोखा दिया तो ससुराल पहुंची पत्नी

Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मिस्डकाल से शुरू हुआ प्यार मंदिर में शादी के बंधन तक पहुंच गया। इसके बाद किराए का कमरा लिया और पति-पत्नी के रूप में जिंदगी शुरू की। एक-एक दिन कर तीन साल बीत गए, लेकिन पति अपनी पत्नी को घर नहीं ले गया। कहने पर भी वह आनाकानी करने लगता। इससे तंग आकर पत्नी सोमवार की रात गृहस्थी का सारा सामान लेकर पति के घर जा पहुंची। युवती को देखते ही युवक के घरवालों ने दरवाजा पर बंद कर लिया। मजबूरन युवती को बरामदे में बैठकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर तीन साल पहले मिर्जापुर जिले के जिगना थानाक्षेत्र के चतुरपट्टी खुर्द की एक युवती का मिस्डकाल आया। इसके बाद दोनों में आए दिन बातचीत होने लगी। बातचीत का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। तीन साल पहले विंध्याचल मंदिर में दोनों शादी रचा ली। इसके बाद वे बस्ती में किराए पर मकान लेकर साथ रहने लगे। पत्नी ने कई बार पति के घर जाने की बात की, हर बार वह बात को टाल जाता। पति के व्यवहार से तंग होकर युवती सोमवार रात आठ बजे बयारा गांव स्थित पति के घर पहुुंच गई। यह देख युवक के घर वाले दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। युवती पूरी रात गृहस्थी के सामान के साथ बरामदे में भूखी-प्यासी पड़ी रही। युवती ने बताया कि वह शनिवार को भी आई थी। तब उससे 10 दिन में मामले का हल निकालने की बात कही गई थी। युवती का कहना है कि उसने शादी की है और अब यही उसका घर है। थानाध्यक्ष हरेंद्र पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष इसे पारिवारिक मामला बता रहे हैं और खुद इसे सुलझाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें