फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद के घरवालों से मिले पुलिस अफसर

Mon, 18 Jun 2018 11:22 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नौडिहवा में मृतक अंगद के परिजनों से सपा नेताओं ने मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। अंगद के परिजनों से मिलने के लिए सोमवार को पुलिस घर पहुंची। एएसपी मुन्नालाल सिंह, सीओ सुनील सिंह सहित कई थानों की पुलिस अंगद के परिजनों से मिली और घंटों पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि एक जून को अंगद के पास एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी बताया कि तीन जून को मोबाइल पर फोन आया कि अंगद पूना में सुरक्षित है। उसकी मोटरसाइकिल शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खड़ी है। अंगद से बात करवाने की बात पर फोन को काट दिया गया। एएसपी से परिजनों ने शोहरतगढ़ पुलिस पर अंगद के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी की शिकायत की। आरोप लगाया कि अंगद के ससुराल वालों ने उसकी हत्या करवाई है। पुलिस की पूछताछ के बाद यह माना जा रहा है कि फोन से ही हत्या के राज खुल सकते हैं। फिल्हाल बलरामपुर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी मुन्नालाल सिंह ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में जल्द होंगे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने धरने की दी चेतावनी
नौडिहवा के अंगद की हत्या के बाद क्षेत्रवासी पुलिस प्रशासन पर काफी नाराज हैं। ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन से नाराज गांव समेत क्षेत्र के लोग जल्द ही शोहरतगढ़ थाना के निकट चेतिया तिराहा मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती है तो न्याय के लिए आंदोलन करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने भी की परिजनों से मुलाकात
शोहरतगढ़। सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के टोला नौडिहवा में मृतक अंगद के परिजनों से मुलाकात की। सपा नेता ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार में इस तरह की घटना क्षेत्र में कभी भी घटित नहीं हुई। भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुकी है। युवक, प्रधान की हत्या तहसील क्षेत्र में हो चुकी है। दोनों घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में रुचि नहीं ले रही है। यह सरकार की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, रवि, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें