फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के रमवापुर नेबुआ निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर देहज के लिए मारने-पीटने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोनी उर्फ ज्योति श्रीवास्तव पुत्री रमाकांत श्रीवास्तव ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव के साथ हुई है। उसके ससुराल वालों द्वारा उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर शनिवार की शाम पति मनीष श्रीवास्तव, जेठ रबींद्र श्रीवास्तव, जेठानी रूपम श्रीवास्तव व पारसनाथ के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना सीओ डुमरियागंज द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें